रांची जिले में चक्रवाती तूफान "मोथा" के प्रभाव से भारी वर्षा की चेतावनी

रांची जिले में चक्रवाती तूफान “मोथा” के प्रभाव से भारी वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवाती तूफान “मोथा” के प्रभाव से रांची जिले में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 तक कहीं-कहीं भारी वर्षा* होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने चक्रवाती तूफान को देखते हुए जिलावासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची जिला में 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के दौरान कहीं कहीं पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी एवं संभावित प्रभाव निम्न है :- 

28 अक्टूबर 2025

रांची जिले में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात* और *तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) की संभावना।

29 अक्टूबर 2025

रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना। गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा) जारी रहने की संभावना।

30 अक्टूबर 2025

रांची जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना। गर्जन/वज्रपात और तेज हवाओं के झोंके (30-40 किमी/घंटा)* की संभावना बनी रहेगी।

31 अक्टूबर 2025

रांची जिले में मौसम में सुधार की संभावना, कोई विशेष चेतावनी नहीं।

सुरक्षा सलाह

भारी वर्षा के दौरान लोगों को निचले इलाकों, नदियों व नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊँचे पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें को कहा गया है। साथ ही तेज हवाओं के दौरान मजबूत संरचनाओं में शरण लेने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय नियंत्रण कक्ष या आपदा प्रबंधन विभाग से संपर्क करें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now