IMG 20201106 WA0058

वोकल फ़ॉर लोकल की छेड़ी गई मुहिम.

Giridih, Dinesh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : केंद्र सरकार के वोकल फ़ॉर लोकल और झारखंड के मुख्यमंत्री की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की संकल्पना को अब गिरिडीह में आकार मिलने जा रहा है। मोंगिया ग्रुप की सामाजिक इकाई, मोंगिया ग्रीन फाउंडेशन के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण की मुहिम छेड़ दी गई है। आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अगरबत्ती निर्माण प्रक्षिक्षण और उत्पादन परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया गया है।

इस कड़ी में शुक्रवार को बरमसिया में उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के हाथों इस केंद्र का विधिवत उद्घाटन कराया गया। मौके पर मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया, वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिन्हा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय सिन्हा, वार्ड पार्षद सुमित कुमार, भाजपा नेता मिथुन चंद्रवंशी समेत कई खशो आम मौजूद रहे।बताया गया कि इस परियोजना के तहत ना सिर्फ महिलाओं को कुशल कारीगर बनाया जाएगा बल्कि उन्हें एक कुसल उद्यमी बनने को लेकर भी प्रेरित किया जाएगा। इस योजना के तहत प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को तमाम प्रोडक्ट के निर्माण की सीख बारीकी से दी जाएगी।बल्कि उन्हें इसके लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।

इस बाबत मोंगिया ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया का कहना है कि देश के कई नामी ब्रांड की नीव ऐसे ही कामो से शुरू हुई है।अमूल,सुधा और एमडीएच मसले की शुरुआत भी ऐसे ही कॉपरेटिव सोसाईटी से शुरू हुई थी।इस परियोजन का उद्देश्य भी कुछ ऐसा ही है।वंचित वर्ग की युवतियो और महिलाओं को स्किल्ड कर उन्हें रोजगारपरक कार्य से जोड़ना इसका मुख्य उद्देश्य है।इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो चुका है।जल्द ही समाज में इसका व्यापक असर भी दिखने लगेगा। उद्घाटन के बाद उपायुक्त राहुल सिन्हा ने सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया साथ ही उन्होंने मुंग्या ग्रुप को इसके लिए बधाई दी।

मौके पर उपस्थित प्रोजेक्ट हेड अभिषेक सहाय और प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर प्रतीक्षा शर्मा ने बताया कि बरमसिया में बैच वाइज प्रशिक्षण का कार्यक्रम संचालित करवाया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हैंडमेड अगरबत्ती और मशीन से अगरबत्ती निर्माण के गुर सिखाए जाएंगे। बताया कि इसके अलावा बदड्डीहा,मंगरौडीह, गप्पय,कर्बला रोड और पीरटांड़ में इसका सब सेंटर खोला जाएगा जहां छोटे-छोटे समूह में महिलाओं को अगरबत्ती निर्माण कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा साथ ही सॉर्ट टर्म प्रक्षिक्षण कार्यक्रम भी संचालित करवाया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की रेणु शर्मा,सुशीला देवी,आरती देवी,मुन्नी देवी,संजना कुमारी,रानी देवी,प्रिया देवी,सुसीला देवी,रीना देवी,मंजू देवी,संगीता देवी,
समेत अन्य कई महिलाएं शामिल थीं।

Share via
Share via