पत्रकार प्रणव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया महाराष्ट्र सरकार का पुतला दहन.

Share
Link copied

लातेहार, मो०अरबाज.

लातेहार : मुम्बई में महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा टीवी के वरिष्ठ पत्रकार प्रणव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में आज जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय में भारतीय जनता मंडल कमेटी के द्वारा महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकते हुए अरुण गोस्वामी की अविलंब रिहाई की मांग की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज देर शाम बस स्टैंड से बाजार तक नगर भ्रमण करते हुए मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पहुंचकर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ भी भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा और सोनिया गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते हुए मंडल कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पूरे राज्य में आपातकाल की स्थिति पैदा करते हुए लगातार हिटलर शाहिद कानून व्यवस्था चला रही है जिसका नतीजा है कि आज देश के जाने-माने राष्ट्रवादी पत्रकार को बेवजह गिरफ्तार कर उन्हें जेल में डालने का काम किया गया है जिसका विरोध लगातार भारतीय जनता पार्टी सड़क से सदन तक करेगी। मौके पर नमो एप के लोकसभा सयोजक दिलीप सिंह यादव मंडल महामंत्री मनोज प्रसाद किसान मोर्चा संयोजक मनोज यादव पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सिंह युवा मोर्चा के विकास कुमार सिंह दीपक कुमार सिंह उपेंद्र प्रसाद सुनील सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow