खूंटी पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया, चार अपराधी गिरफ्तार

खूंटी पुलिस ने लूट की दो घटनाओं का खुलासा किया, चार अपराधी गिरफ्तार

Share
Link copied

खूंटी : खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में हुई एक व्यापारी से लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने न केवल 20 सितंबर 2025 की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, बल्कि इससे एक सप्ताह पहले हुई एक समान लूट की घटना की भी बात कबूल की।

घटना 20 सितंबर 2025 को मारंगहादा थाना क्षेत्र के हितुटोला टावर के पास हुई थी, जहां अज्ञात अपराधियों ने एक व्यापारी को रोककर पिस्टल का भय दिखाते हुए 40,000 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में मारंगहादा थाना में अज्ञात के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे मारंगहादा बाजार से खूंटी लौट रहे कटा-फटा नोट बदलने वाले व्यापारी को रास्ते में रोकते थे और हथियार के बल पर लूटपाट करते थे। पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल, दो मोटरसाइकिल, 20,000 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow