20251113 183500

झारखंड स्थापना दिवस : 15-16 नवंबर को रांची में भव्य रजत जयंती महोत्सव

रांची : झारखंड इस बार 15 नवंबर को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। राज्य सरकार ने इसे ‘रजत जयंती वर्ष’ के रूप में भव्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज सूचना भवन सभागार में प्रदर्शनी एवं इमर्सिव ज़ोन के नोडल पदाधिकारी सह कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया और 15-16 नवंबर को राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय विशेष महोत्सव के सभी आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की गई।

दो दिवसीय महोत्सव की मुख्य झलकियाँ

* झारखंड के सभी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे, जहाँ सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सेवाओं की पूरी जानकारी आमजन को मिलेगी।

* भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती तथा ‘दिशोम गुरु’ श्री शिबू सोरेन जी के जीवन पर आधारित विशेष प्रदर्शनी।

* आधुनिक इमर्सिव ज़ोन में झारखंड के इतिहास, संस्कृति और विकास यात्रा को फिल्मों व डिजिटल तकनीक के माध्यम से जीवंत किया जाएगा।

* आम नागरिक महोत्सव परिसर में घूमते हुए राज्य के गौरवशाली अतीत को देख सकेंगे और भविष्य की योजनाओं से रू-ब-रू हो सकेंगे।

बैठक में पर्यटन विभाग के उपनिदेशक राजीव कुमार, सहायक निदेशक ईशा खंडेलवाल, डॉ. असीम कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आगामी 15 व 16 नवंबर को मोराबादी मैदान में आयोजित यह रजत जयंती महोत्सव झारखंड की 25 साल की यात्रा को यादगार बनाने के साथ-साथ राज्यवासियों में नई ऊर्जा और गर्व का संचार करेगा। सभी नागरिकों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनें।

Share via
Share via