NDA की प्रचंड जीत में बिहार की बौद्धिक जनता और महिलाओं का श्रेय : विनय कुमार बेलू
NDA की प्रचंड जीत में बिहार की बौद्धिक जनता और महिलाओं का श्रेय : विनय कुमार बेलू
झूमरी तिलैया (कोडरमा), 15 नवंबर 2025बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी झूमरी तिलैया में भी देखते ही बनती है। शहर के चित्रगुप्त नगर स्थित समाजसेवी विनय कुमार “बेलू” के निवास पर शुक्रवार 14 नवंबर को आमजन के बीच मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जीत का जश्न मनाया गया।
समाजसेवी विनय कुमार बेलू ने कहा, “यह प्रचंड बहुमत बिहार की बौद्धिक जनता और खासकर महिला मतदाताओं की समझदारी का परिणाम है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों को देखते हुए एक बार फिर NDA को चुना। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार जैसे मुद्दों पर जनता ने अपना कीमती वोट दिया।”निवर्तमान वार्ड पार्षद (वार्ड नं. 9) नीरज कर्ण ने कहा, “इस बार मुस्लिम समुदाय के लोग भी समझ गए कि राजद ने दशकों तक सिर्फ उन्हें ठगा है।
नई सोच के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाताओं ने भी NDA को वोट देकर बिहार के विकास में अपना योगदान दिया।”चुनाव परिणाम एक नजर में (14 नवंबर 2025)कुल सीटें : 243
NDA : 202 सीटें
महागठबंधन : 35 सीटें
अन्य : 6 सीटें
जश्न में उपस्थित प्रमुख लोग
नीरज कर्ण, अनिल सिंह, दिनेश सिंह, रणधीर कर्ण “राजू”, गोपाल कुमार गुतुल, लोजपा जिला अध्यक्ष सचिदानंद गांधी, रणधीर कुमार “बबलू”, राजीव कुमार सिन्हा, रामाधार सिंह, गौतम कर्ण, अहमद हुसैन, विनय बर्णवाल, विजय बर्णवाल सहित सैकड़ों शहरवासी मौजूद रहे।शहरवासियों ने एक स्वर में कहा कि अब बिहार तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। NDA सरकार से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में और बेहतर काम की उम्मीद जताई जा रही है।


















