मानव श्रृंखला बनाकर चाइनीज सामग्रियों का विरोध जताया गया.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भारत और चाइना के बीच बढ़ते तनाव और चाइना द्वारा दो तरफा नीति अपनाने के खिलाफ देश भर में रोष बना हुआ है, इसी कड़ी में भारत में चाइनीज सामग्रियों की पूरी तरह से रोक लगाने और चाइनीस सामग्रियों की बहिष्कार को लेकर लोग सड़कों पर उतरे नजर आ रहे हैं। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक में राष्ट्रीय युवा शक्ति के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर चाइनीज सामग्रियों का विरोध जताया गया, और लोगों से अपील की गई कि खास कर इस दीपावली चाइनीज सामग्रियों की पूरी तरह से बहिष्कार करते हुए स्वदेशी सामग्री अपनाएं।

मानव श्रृंखला बनाकर चाइनीज सामग्रियों का विरोध जताया गया.

सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्यों के साथ साथ कई युवा मानव श्रृंखला में शामिल हुए, मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा की समय आगया है चाइना को सबक सिखाने का हम पूरी तरह चाइनीज सामग्रियों का बहिष्कार कर अपने शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow