चेरो रौतिया समाज के लोगों को उनका हक दिलाएंगे: विधायक

Share
Link copied

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

सिमडेगा : चेरो रौतिया आदिवासी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा को ज्ञापन देकर जाति प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी को दूर करने के लिए पहल करने की अपील की। चेरो रौतिया आदिवासी महासभा के लोगों ने विधायक को बताया कि चेरो समाज जनजातीय समुदाय में आते हैं। लेकिन उनके खतियान में कौम रौतिया दर्ज है। जिस कारण उन्‍हें इस क्षेत्र में पाए जाने वाले रौतिया समाज की श्रेणी में रखा जा रहा है। और उन लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। जबकि चेरो रौतिया समाज रौतिया जाति से अलग है। जिसपर विधायक ने कहा कि चेरो रौतिया जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए वे सरकार से मांग करेंगे।

उन्‍होंने कहा कि जल्‍द चेरो रौतिया जाति के लोगों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आवेदन देने वालों में चेरो आदिवासी महासभा बानो प्रखंड के संयोजक महेंद्र सिंह, पालकोट के केश्वर सिंह, चतकुपाल सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि शामिल है। मौके पर कांग्रेसी नेता अनिल खेस, आकाश सिंह, कन्‍हैया अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow