सीएम से सरायकेला-खरसावां प्रखंड स्थित पुनिसर गांव के ग्रामीणों ने की मुलाकात.

Team Drishti

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से विधायक श्री दशरथ गागराई के नेतृत्व में सरायकेला-खरसावां प्रखंड स्थित पुनिसर गांव के ग्रामीणों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि पुनिसर स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र को सीआरपीएफ के कैम्प में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य सुविधा उन्हें उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इलाज के लिए ग्रामीणों को 25 से 30 किलोमीटर जाना पड़ता है। अतः स्वास्थ्य केंद्र से सीआरपीएफ के जवानों को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए।

इस पर मुख्यमंत्री ने विचार करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया। मौके पर श्री लखीराम मुंडा, श्री दुर्गाचरण मुंडा, श्री मणिराम मुंडा, श्री प्रदीप सामत, श्रीमती मरियम सांगा व अन्य उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now