20251208 204932

48.72 करोड़ से रांची के तीन बस टर्मिनल होंगे अत्याधुनिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू होगी निर्माण प्रक्रिया

राजधानी रांची के यात्रियों को जल्द ही आधुनिक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बस टर्मिनल की सुविधा मिलने वाली है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर शहर के तीन प्रमुख बस टर्मिनलों—आईटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा) का कायाकल्प किया जाएगा। इन तीनों परियोजनाओं पर कुल 48.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने निर्माण प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दे दिए हैं। विभागीय प्रधान सचिव सुनील कुमार को जुडको के माध्यम से टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने को कहा गया है, ताकि कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके।

टर्मिनल होंगे राष्ट्रीय स्तर के मॉडल

सरकार का लक्ष्य है कि ये तीनों बस टर्मिनल केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित हों। यहां यात्रियों को सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा।

आईटीआई बस स्टैंड बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल लागत ₹24.77 करोड़

आईटीआई बस स्टैंड को 3 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक स्वरूप दिया जाएगा।

ग्राउंड फ्लोर: 2330 वर्गमीटर

प्रथम तल: 880 वर्गमीटर

13 बस वे, 35 बसों की स्टैंडबाय पार्किंग

प्रतिदिन 416 बसों का परिचालन

प्रमुख सुविधाएं:

वातानुकूलित प्रतीक्षालय

ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, गार्ड रूम

फूड कियोस्क, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट

महिला एवं पुरुष शौचालय

ऑटो व ई-रिक्शा पार्किंग

प्रथम तल पर डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, लॉकर सुविधा

हरियाली के लिए लैंडस्केपिंग

20.19 करोड़ से बनेगा नया सरकारी बस डिपो

1962–70 के बीच बने जर्जर सरकारी बस डिपो को अब तोड़कर पूरी तरह नया टर्मिनल बनाया जाएगा।

ग्राउंड फ्लोर: 1771 वर्गमीटर

प्रथम तल: 845 वर्गमीटर

8 बस वे, प्रतिदिन 512 बसों का संचालन

सुविधाएं:

गार्ड रूम, मेंटेनेंस एरिया, कैंटीन

ट्रांजिट यात्रियों के लिए डॉरमेट्री व गेस्ट रूम

प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर

12 फूड कियोस्क, कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट

स्लाइडिंग गेट, कार व ऑटो स्टैंड

परिवहन प्रबंधन कार्यालय व हेल्प डेस्क

₹3.76 करोड़ से संवरेगा बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा

11.6 एकड़ में फैले बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का मौजूदा ढांचा सुरक्षित रखते हुए जीर्णोद्धार किया जाएगा।

31 बस वे 89 बसों और 70 कारों की पार्किंग

50 बेड की डॉरमेट्री

स्मार्ट शेड, गेस्टहाउस, स्नानागार

हाईमास्ट लाइट, बाउंड्री वॉल

महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

सीसीटीवी, नया फर्नीचर, वाटरप्रूफिंग

परिसर का सौंदर्यीकरण व लैंडस्केपिंग

यात्रियों को मिलेगा आधुनिक और सुरक्षित अनुभव

इन तीनों बस टर्मिनलों के निर्माण और जीर्णोद्धार के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता और आधुनिक परिवहन व्यवस्था का अनुभव मिलेगा। सरकार का लक्ष्य रांची को झारखंड का सबसे आधुनिक बस ट्रांजिट हब बनाना है।

Share via
Share via