नगर आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में बाजार शाखा से सम्बन्धित की गई बैठक.

हजारीबाग, कुंदन लाल.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग : सोमवार को नगर आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में बाजार शाखा से सम्बन्धित एक बैठक हुई। इस बैठक में खीरगाँव, डेली मार्केट, गुरुगोविंद सिंह रोड़, पालिका बाजार तथा अन्य स्थानों में स्थित दुकानों से सम्बन्धित समीक्षात्मक बैठक की गई। खीरगाँव स्थित दुकानों का जिन्होंने रेंट जमा नहीं किया है, उन्हें रेंट जमा करने को कहा गया। अगर वे दीपावली तक रेंट जमा नही करते हैं तो उन्हें दुबारा नोटिस देने का आदेश दिया गया। गुरु गोविंद सिंह रोड़ स्थित दुकानो का राजस्व से सम्बन्धित अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।

नगर निगम क्षेत्र की सभी दुकानें जिनका लीज रेन्वल किया जाना है, उन्हें भी नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया। डेली मार्केट स्थित दुकानदार जिन्होंनें अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण किया है या दुकान के ऊपर अतिरिक्त निर्माण किया है, उन्हें नोटिस देने का आदेश दिया गया। निगम क्षेत्र में स्थित 122 मोबाईल टावर को आम सूचना देने का आदेश दिया गया कि वे निर्धारित तिथि के अंदर नगर निगम में आवश्यक शुल्क जमा करे अन्यथा उनके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now