कानून व्यवस्था सुधारिये नहीं तो लोगों का विश्वास उठ जाएगा पुलिस से.

Dumka, Shaurabh Sinha.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका : लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं और गिरती क़ानून व्यवस्था के ख़िलाफ़ भाजपा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व मंत्री लुईस मरांडी के नेतृत्व में DIG से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा आदर्श आचार संहिता में फ़ाइरिंग की घटना, कल माइनिंग जाँच दल को बंधक बनाने का प्रयास और आज सरसडँगाल में व्यावसायी मनोज भगत को गोली मारने की गम्भीर घटना हो, सभी मामलों में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पायी।

डॉक्टर लुइस मरांडी ने कहा प्रशासन का यदि यही रवैया रहा तो लोगों का पुलिस प्रशासन से भरोसा उठ जाएगा। DIG दुमका द्वारा आश्वस्त किया गया कि सभी मामलों में यथा शीघ्र अनुसंधान पूरा कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now