दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा उमीदवार पूर्व मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने नामांकन किया

दुमका ब्यूरो सौरभ सिन्हा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका:- 2019 में दुमका विधानसभा चुनाव में लुइस मरांडी को हेमंत सोरेन ने 13,188 वोट के अंतर से हरा दिया था। हेमंत बरहेट से भी चुनाव लड़े थे और जीते थे। दो जगहों से जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ दी थी जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं। तीन नवंबर को यहां वोटिंग होगी जबकि 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। नतीजे भी इसी दिन घोषित होंगे।

लुइस मरांडी मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वे झारखंड महिला कमीशन की मेंबर भी रह चुकी हैं। जब राजनाथ सिंह 2012 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब लुइस भाजपा की राष्ट्रीय सचिव थीं। मिशन द्वारा संचालित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की मैट्रिक की परीक्षा में उतीर्ण हो दुमका स्थित महिला कॉलेज से इंटर किया। वर्ष 1985 में ब्रेन्चूस किस्कू के साथ शादी हुई जिन्होंने आगे की पढ़ाई के लिये लुइस को प्रेरित किया।

लुइस पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर 2008 में सिद्धो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय सहायक प्राध्यापक के पद नियुक्त हुईं। 1998-99 में भाजपा में शामिल हो गयीं। वर्ष 2009 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हराकर दुमका में 37 साल बाद गैर-झामुमो पार्टी का झंडा लहराया व राज्य की समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री बनीं थीं।

दुमका उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने सोमवार को दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now