20251216 205832

रांची जिला के विभिन्न अंचलों में जनता दरबार का आयोजन, सैकड़ों आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा विभिन्न प्रमाण-पत्रों से संबंधित सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रमुख अंचलों में हुए निष्पादन

ईटकी अंचल : जाति, आवासीय, आय, आचरण, पारिवारिक सदस्यता, केसीसी प्रमाण-पत्र, राजस्व एवं सामाजिक सुरक्षा से संबंधित कुल 58 आवेदनों का निष्पादन।

सिल्ली अंचल : कुल 57 आवेदनों का समाधान। इसमें नागेडीह की सुषमा कुमारी को आय प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया। ग्राम लोदमु के मृतक के आश्रित केस्वा देवी को पानी में डूबने से मृत्यु पर 4 लाख रुपये तथा सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित सविता देवी को 1 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की गई।

अरगोड़ा अंचल : 70 आवेदनों का निष्पादन।

नगड़ी अंचल : 93 आवेदनों का समाधान।

चान्हो अंचल : 118 आवेदनों का त्वरित निष्पादन।

अन्य अंचलों से उल्लेखनीय मामले

सोनाहातू अंचल : ग्राम बारेंदा के संतोष कुमार साहू के भूमि पंजी-2 में सुधार कर लगान रसीद निर्गत। ग्राम डिबाडीह की शुकरु देवी एवं ग्राम ठंगरुडीह के राधा कृष्ण महतो को पारिवारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

माण्डर प्रखंड : ग्राम झिंझरी के सुनील टोप्पो को दिव्यांग पेंशन स्वीकृति प्रमाण-पत्र, ग्राम हातमा की किशोनती देवी को वृद्धा पेंशन, ग्राम चटवल के जुनैद अंसारी को जाति प्रमाण-पत्र तथा सरवा पंचायत के विश्वेश्वर उरांव के भूमि प्लॉट में सुधार किया गया।

अनगड़ा अंचल : नारायण सोसो, जगदीश कुम्हार, रीना कुमारी सहित कई आवेदकों के पंजी-2 में सुधार। ग्राम चिलदाग के चमरु महतो के उत्तराधिकारी नामांतरण एवं ग्राम टाटी की उर्मिला देवी को आय प्रमाण-पत्र निर्गत।

बेड़ो अंचल : ग्राम पांडेपारा के अमित उरांव को स्कॉलरशिप के लिए जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र तत्काल प्रदान किया गया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकारी सेवाओं का लाभ सहज रूप से मिल सके।

जिला प्रशासन की इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ा है और सैकड़ों समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है। अन्य अंचलों में भी बड़ी संख्या में आवेदनों का निस्तारण किया गया।

Share via
Share via