20251224 135437

रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लब विश्वास ने KBC में जीता 1 करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन बने फैन

रांची के CRPF इंस्पेक्टर बिप्लब विश्वास ने KBC में जीता 1 करोड़ रुपये, अमिताभ बच्चन बने फैन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 24 दिसंबर : झारखंड की राजधानी रांची के डोरंडा स्थित कुसई कॉलोनी के निवासी सीआरपीएफ इंस्पेक्टर बिप्लब विश्वास ने लोकप्रिय टेलीविजन क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में 1 करोड़ रुपये की बड़ी राशि जीतकर इतिहास रच दिया है। नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी बहादुरी दिखाने वाले बिप्लब ने शो में अपनी ज्ञान की धार से सभी को प्रभावित किया।बिप्लब विश्वास पिछले 15 वर्षों से KBC में भाग लेने की कोशिश कर रहे थे। शो में उन्होंने पहले पड़ाव के 10 सवाल बिना किसी लाइफलाइन के सॉल्व किए। इसके अलावा ‘सुपर संदूक’ में भी सभी प्रश्नों के सही जवाब देकर रिकॉर्ड बनाया। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि अब वे उनके फैन हो गए हैं।

17 वर्ष बाद लंदन से वापस आ रहे BNP नेता तारिक रहमान: ढाका एयरपोर्ट पर सख्त प्रतिबंध, दूतावासों ने जारी किए अलर्ट

बिप्लब मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, लेकिन उनका परिवार रांची में बस गया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात हैं। शो के दौरान जब उनसे परिवार के बारे में पूछा गया तो वे भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उनके पिता और पत्नी का निधन हो गया था। बिप्लब खुद एक गायक और संगीतकार भी हैं। उन्होंने 2005 में इंडियन आइडल में भी भाग लिया था और शो पर अमिताभ बच्चन के लिए खुद कंपोज किया हुआ गीत गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तुर्किये में निजी जेट क्रैश: लीबिया के आर्मी चीफ मोहम्मद अल-हद्दाद समेत 8 की मौत

यह शानदार उपलब्धि का प्रसारण 30 और 31 दिसंबर 2025 को सोनी टीवी पर किया जाएगा। बिप्लब की इस जीत से झारखंड और सीआरपीएफ दोनों को गर्व महसूस हो रहा है। उनकी सफलता देशसेवा और ज्ञान दोनों में संतुलन बनाए रखने की मिसाल है।बिप्लब विश्वास को हार्दिक बधाई!

Share via
Share via