झारखंड पुलिस में 31 दिसंबर को हो सकती है नए डीजीपी की घोषणा ..ये तीन आईपीएस है रेस में

झारखंड पुलिस में 31 दिसंबर को हो सकती है नए डीजीपी की घोषणा ..ये तीन आईपीएस है रेस में

Share
Link copied

झारखंड पुलिस में 31 दिसंबर को हो सकती है नए डीजीपी की घोषणा ..ये तीन आईपीएस है रेस में..

झारखंड पुलिस में 31 दिसंबर को हो सकती है नए डीजीपी की घोषणा ..ये तीन आईपीएस है रेस में

रांची, 27 दिसंबर : झारखंड पुलिस महकमे में नए साल की शुरुआत से पहले बड़े बदलाव हो सकता है । दरअसल वर्तमान प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो रही हैं। राज्य सरकार ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में नए डीजीपी की नियुक्ति की घोषणा 31 दिसंबर को ही कर सकती है।

डीजीपी नियुक्ति नियमावली 2025 के तहत चयन तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पैनल से होगा। इनमें अनिल पालटा (1990 बैच, वर्तमान में डीजी रेल), प्रशांत सिंह (1992 बैच, डीजी वायरलेस एवं मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार) और एमएस भाटिया (1993 बैच, डीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन) के नाम शामिल हैं। इन तीनों अधिकारियों में से किसी एक को 1 जनवरी 2026 से झारखंड पुलिस की कमान सौंपी जाएगी। फिलहाल अंतिम नाम पर सस्पेंस बना हुआ है और सरकार के स्तर पर मंथन चल रहा है।

रिक्त डीआईजी पदों पर पोस्टिंग और पदोन्नतियां

इसके साथ ही पुलिस विभाग में कई अन्य रिक्त पदों को भरने की कवायद तेज है। वर्तमान में रांची, हजारीबाग, बोकारो और पलामू रेंज के डीआईजी पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। गृह विभाग 2012 बैच के आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी रैंक में पदोन्नति देने की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। पदोन्नति के साथ ही इन अधिकारियों को रिक्त डीआईजी पदों पर पोस्टिंग भी दी जाएगी।

सूत्र बताते हैं कि दिसंबर लास्ट तक पदोन्नति और पोस्टिंग से संबंधित अधिसूचना जारी हो सकती है। इसी क्रम में 2008 बैच के अधिकारियों को आईजी रैंक में पदोन्नति की अधिसूचना भी जारी होने की संभावना है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow