सिमडेगा थाना प्रभारी समेत छह पुलिस अधिकारियों का पदस्थापन, तबादला और प्रतिनियुक्ति

सिमडेगा: जिले में पुलिस व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से छह पुलिस अधिकारियों के पदस्थापन एवं प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया। आदेश के तहत पांच पुलिस अवर निरीक्षकों का पदस्थापन किया गया है, जबकि एक अधिकारी को सिमडेगा थाना प्रभारी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संजीत कुमार को सिमडेगा थाना प्रभारी के पद से हटाकर रेंगारीह थाना में कनीय अवर निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है। वहीं शशि शंकर सिंह का तबादला रेंगारीह थाना से मुफ्फसिल थाना किया गया है। मनीष कुमार को मुफ्फसिल थाना से गिरदा ओपी भेजा गया है।

इसी तरह सचिदानन्द गुप्ता को गिरदा ओपी से पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित अनुसंधान विंग का प्रभारी बनाया गया है। विधि कोषांग के प्रभारी रमेश कुमार झा को पुलिस नियंत्रण कक्ष, सिमडेगा का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं, वर्तमान में पुलिस नियंत्रण कक्ष के प्रभारी मानव मयंक को सिमडेगा थाना प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। अधिकारियों के नए पदस्थापन और प्रतिनियुक्ति के बाद जिले के विभिन्न थानों एवं पुलिस इकाइयों में जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व हृदय दिवस
सिमडेगा/बानो: मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं के…

सोनारी में जरूरतमंद परिवारों के लिए नि:शुल्क शव वाहन सेवा शुरू, अंतिम यात्रा में मिलेगी मदद
जमशेदपुर: सोनारी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अंतिम संस्कार के दौरान राहत देने के उद्देश्य से मंगलवार को नि:शुल्क…
















