world-heart-day-celebrated-mother-teresa

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया विश्व हृदय दिवस

Share
Link copied
world-heart-day-celebrated-mother-teresa
world-heart-day-celebrated-mother-teresa

सिमडेगा/बानो: मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, बानो में विश्व हृदय दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं के साथ संस्थान के शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक और हेल्थ टीचिंग के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के उपायों, संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और तनावमुक्त जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।

Advertisment
Advertisment

प्राचार्य एरेन बेक ने कहा कि मानव जीवन में हृदय का महत्वपूर्ण स्थान है। इसे स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। उपप्राचार्य कविता कुमारी ने कहा कि विश्व हृदय दिवस का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इसके लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना जरूरी है।

Advertisment
Advertisment

संस्थान के समन्वयक रविकांत मिश्रा ने कहा कि सकारात्मक सोच और तनावमुक्त जीवनशैली हृदय को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने और आसपास के लोगों को भी हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की अपील की।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम का संचालन एएनएम छात्रा मनीषा कुमारी ने किया। मौके पर एएनएम प्राचार्या निशि डुंगडुंग, रिचा हेम्ब्रम, अलबिना टोपनो, खुशबू कुमारी, वंदना धनवार, आईवी सुप्रभा, पूनम कुमारी, लीलावती साहू, मटिलदा तिर्की, प्रिया कुमारी और रवि वर्मा सहित संस्थान की छात्राएं उपस्थित थीं।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।