action-illegal-mining-dalma-eco-sensitive

दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध खनन पर कार्रवाई, क्रशर मशीन सील

Share
Link copied
action-illegal-mining-dalma-eco-sensitive
action-illegal-mining-dalma-eco-sensitive

जमशेदपुर: दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध पत्थर खनन और क्रशर संचालन के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई की। पटमदा थाना क्षेत्र के धुसरा गांव में छापेमारी कर प्रशासनिक टीम ने अवैध रूप से संचालित क्रशर मशीन को सील कर दिया। मौके से एक जनरेटर, करीब 100 सीएफटी स्टोन चिप्स और 150 सीएफटी बोल्डर भी जब्त किए गए।

Advertisment
Advertisment

प्रशासन के अनुसार, धुसरा गांव में सुभाष कुमार साही द्वारा पिछले कई सप्ताह से कथित तौर पर अवैध क्रशर चलाने और पत्थर खनन की सूचना मिली थी। जिला उपायुक्त के निर्देश पर धालभूम एसडीओ अर्नव पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टाटा मैजिक वाहन पर लदा जनरेटर भी जब्त किया गया। जब्त सामग्री को पटमदा थाना लाया गया है।

RKDF
advertisement

कार्रवाई में जिला खनन पदाधिकारी सतीश कुमार नायक, खान निरीक्षक ए. मजूमदार, सीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास, पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोक्ता, प्रदूषण नियंत्रण विभाग के जेई आफताब आलम और वन विभाग के प्रभारी फॉरेस्टर अंकित कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। अभियान में राजा घोष, लखी राम सरदार और सीजन टुडू भी मौजूद थे। प्रशासन ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद दलमा क्षेत्र में अवैध खनन और क्रशर संचालन करने वालों में हड़कंप मचा है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।