hrithik-yadav-murder-case-exposed-two

रितिक यादव हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल बिना नंबर की कार जब्त

Share
Link copied
hrithik-yadav-murder-case-exposed-two
hrithik-yadav-murder-case-exposed-two

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में 24 सितंबर की देर रात हुए रितिक यादव उर्फ बड्डी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव को मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी अनुज कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर की गई।

Advertisment
Advertisment

हत्याकांड की जांच के लिए एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण करने के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई। जांच में मिले सुरागों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल की गई सफेद रंग की रिनॉल्ड कंपनी की बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार बरामद की गई है। इसके अलावा घटनास्थल से रक्त के नमूने वाले रूई के टुकड़े, तीन बांस की लाठियां, पेड़ की एक डाली और तीन जोड़ी चप्पल भी जब्त की गई हैं। मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 270/26 के तहत 25 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस बरामद सामानों को जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस नामजद और अप्राथमिकी अभियुक्तों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

RKDF
advertisement

एसआईटी में सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, डुमरी एसडीपीओ आबिद खान, मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पीरटांड़ थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह और पंचबा थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। तकनीकी शाखा, अनुसंधान विंग, संबंधित थाना के पुलिसकर्मियों और सशस्त्र बलों ने भी जांच व छापेमारी में सहयोग किया। पुलिस के अनुसार हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।