केंद्र सरकार ने 100 mg से अधिक वाली निमेसुलाइड दवाओं पर लगाया बैन, लिवर को खतरा मुख्य कारण
केंद्र सरकार ने 100 mg से अधिक वाली निमेसुलाइड दवाओं पर लगाया बैन, लिवर को खतरा मुख्य कारण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : केंद्र सरकार ने जन स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 29 दिसंबर 2025 को जारी गजट अधिसूचना के तहत निमेसुलाइड (Nimesulide) की 100 मिलीग्राम (mg) से अधिक खुराक वाली सभी ओरल (मौखिक) इमीडिएट-रिलीज फॉर्मूलेशन (जैसे टैबलेट, कैप्सूल आदि) के निर्माण, बिक्री और वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।यह प्रतिबंध ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 की धारा 26A के तहत लागू किया गया है।
अधिसूचना में कहा गया है कि “100 mg से अधिक वाली निमेसुलाइड ओरल दवाएं मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं, जबकि इसके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।
“बैन का कारण क्या है?
मुख्य चिंता लिवर टॉक्सिसिटी (यकृत क्षति) और किडनी संबंधी समस्याएं हैं, खासकर उच्च खुराक में।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की रिपोर्ट और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड (DTAB) की सिफारिशों के आधार पर यह कदम उठाया गया।
वैश्विक स्तर पर भी निमेसुलाइड की सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं। कई देशों (जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा) में इसे पूरी तरह बैन या सख्ती से प्रतिबंधित किया गया है।
यह बैन सभी निमेसुलाइड दवाओं पर नहीं है । केवल 100 mg से अधिक खुराक वाली ओरल दवाओं पर प्रतिबंध है।
100 mg या उससे कम खुराक वाली निमेसुलाइड दवाएं (जैसे Nise, Nicip आदि के 100 mg वर्जन) बाजार में उपलब्ध रहेंगी।
अन्य फॉर्मूलेशन (जैसे इंजेक्शन या लोकल क्रीम) पर अभी कोई प्रतिबंध नहीं है।
पहले के प्रतिबंध
2011: 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए निमेसुलाइड बैन।
जनवरी 2025: पशुओं (वेटरनरी यूज) के लिए सभी निमेसुलाइड फॉर्मूलेशन बैन (गिद्धों पर विषाक्त प्रभाव के कारण)।
फार्मा इंडस्ट्री पर असर
निमेसुलाइड का भारतीय बाजार करीब ₹500 करोड़ का है, जिसमें 11% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई थी।
कंपनियां जैसे Dr Reddy’s, Cipla, Alkem, Emcure आदि प्रभावित होंगी, लेकिन बड़े प्लेयर्स पर सीमित असर होने की उम्मीद।
हाई डोज वाली दवाओं का स्टॉक वापस मंगाया जाएगा।
मरीजों के लिए सलाह
अगर आपके पास 100 mg से अधिक वाली निमेसुलाइड दवा है, तो इसका उपयोग न करें।
दर्द या बुखार के लिए डॉक्टर से सलाह लें
















