हजारीबाग: नए साल का जश्न मातम में बदला, इंद्रपुरी चौक पर दो गुटों की हिंसक झड़प में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग: नए साल का जश्न मातम में बदला, इंद्रपुरी चौक पर दो गुटों की हिंसक झड़प में एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

हजारीबाग, झारखंड के हजारीबाग जिले में नए साल की खुशियां उस वक्त गम में बदल गईं, जब शहर के व्यस्त इंद्रपुरी चौक के पास बीती रात दो युवक गुटों के बीच छोटा सा विवाद देखते-देखते तलवारबाजी और भीषण मारपीट में तब्दील हो गया। इस घटना में मंडई निवासी सूरज राणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना कैसे हुई?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए साल के जश्न के दौरान मंडई और नूरा क्षेत्र के कुछ युवक पिकनिक मनाने गए थे। वहां शराब के नशे में दोनों गुटों के बीच ग्रुपबाजी को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई। यह विवाद बढ़ता चला गया और देर रात तक इंद्रपुरी चौक पहुंच गया, जहां दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। गुस्साए युवकों ने एक-दूसरे पर तलवारों से हमला कर दिया। इसी दौरान मंडई निवासी सूरज राणा पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हमले में दो अन्य युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही हजारीबाग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों पक्षों से जुड़े कई युवकों से पूछताछ की जा रही है।

लोगो ने बताया कि यह घटना शराब के नशे में हुए व्यक्तिगत विवाद का नतीजा है। कुल एक दर्जन से ज्यादा हमलावर थे । जिसमें आठ की पहचान लोगो ने कर ली है बाकी अज्ञात है। फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी तरह की अफवाह या आगे की अनहोनी न हो।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now