मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर और दुमका का दो दिवसीय दौरा शुरू

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर और दुमका का दो दिवसीय दौरा शुरू

Share
Link copied

मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार का देवघर और दुमका का दो दिवसीय दौरा शुरू

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर और दुमका का दो दिवसीय दौरा शुरू

देवघर, 4 जनवरी : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)  ज्ञानेश कुमार आज दो दिवसीय दौरे पर झारखंड के देवघर पहुंचे। उनका यह दौरा राज्य में आगामी विशेष गहन संशोधन (Special Intensive Revision – SIR) अभियान की तैयारियों की समीक्षा और चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने से जुड़ा है। एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा किया दो दिवसीय द्वारा जरूर है लेकिन इस दौरान भगवान का आराधना करेंगे और पूरे झारखंड के लिए खुशहाली के लिए मंगल कामना करेंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर और दुमका का दो दिवसीय दौरा शुरू

जाहिर है की SIR 2026 के तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है, बताया जा रहा है की यह SIR स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।

ज्ञानेश कुमार फरवरी 2025 से मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उनका आज  देवघर एयरपोर्ट से उनका आगमन हुआ।
पहले दिन का कार्यक्रम (4 जनवरी 2026):अपराह्न 2:00 बजे: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन।
अपराह्न 4:15 बजे: नौलखा मंदिर दर्शन।
अपराह्न 4:45 बजे: AIIMS देवघर का दौरा।
अपराह्न 6:30 बजे: बैद्यनाथ मंदिर में पुनः दर्शन।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का देवघर और दुमका का दो दिवसीय दौरा शुरू

दूसरे दिन का कार्यक्रम (5 जनवरी 2026):पूर्वाह्न 8:45 बजे: बासुकीनाथ मंदिर दर्शन।
पूर्वाह्न 8:55 बजे: फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, दुमका।
पूर्वाह्न 10:30 बजे: तपोवन हिल का दौरा।
पूर्वाह्न 11:00 बजे: दुमका तपोवन में बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) से मुलाकात।
मध्याह्न 12:00 बजे: मीडिया प्रतिनिधियों के साथ इंटरैक्शन।

अपराह्न 1:20 बजे: नई दिल्ली के लिए प्रस्थान।

यह दौरा झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों पर केंद्रित है। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में SIR अभियान की घोषणा की है, जिसमें घर-घर जाकर फॉर्म भरवाए जाएंगे और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाया जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त का यह दौरा स्थानीय अधिकारियों के साथ चर्चा और जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow