20250218 122851

ज्ञानेश कुमार होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, नए कानून से नियुक्त होने वाले बने पहले CEC

ज्ञानेश कुमार होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, नए कानून से नियुक्त होने वाले बने पहले CEC

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश के नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार होंगे। इनके नाम की घोषणा कर दी गई है। ज्ञानेश कुमार के अलावा एक निर्वाचन आयुक्त की भी नियुक्ति की गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए।

मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है। उनकी रिटायरमेंट के बाद ज्ञानेश कुमार पदभार संभालेंगे। खास बात यह है कि वे चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले पहले मुख्य निर्वाचन आयुक्त होंगे।

1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार अब तक चुनाव आयुक्त के तौर पर जिम्मेदारी देख रहे थे। वे पहले सहकारिता मंत्रालय के सचिव थे और 31 जनवरी 2024 को रिटायर हुए। ज्ञानेश कुमार अनुच्छेद 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों में शामिल रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में भी काम किया है। कुल मिलाकर, कुमार का एक लंबा और प्रभावशाली प्रशासनिक करियर रहा है।

Share via
Send this to a friend