20250218 123156

झारखंड कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंईयां योजना के लाभुकों को मिल सकती है खुशखबरी

झारखंड कैबिनेट की आज होगी बैठक, मंईयां योजना के लाभुकों को मिल सकती है खुशखबरी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड कैबिनेट की बैठक होने वाली है। झारखंड कैबिनेट की बैठक शाम चार बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैबिनेट की बैठक में मंईयां सम्मान योजना की राशि रिलीज किए जाने से संबंधित प्रस्ताव आ सकता है। फिलहाल दो माह से इस योजना के तहत लाभुक महिलाओं की राशि का भुगतान लंबित है।

कैबिनेट की बैठक में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना का प्रस्ताव भी कैबिनेट की बैठक में आ सकता है। वहीं उद्योग विभाग की ओर से एमएसएमइ स्पेशल कंशेसन का प्रस्ताव भी आ सकता है। इसके तहत एमएसएमइ के उद्योगों को बना किसी मंजूरी के ही उद्योग शुरू करने की अनुमति दी जायेगी। तीन वर्षों तक उन्हें किसी प्रकार के अप्रूवल की जरूरत नहीं होगी।

Share via
Send this to a friend