हेमंत दादा आप पर भरोसा है  लेडी सुपरवाइजर परीक्षा में  सफल अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से की शीघ्र नियुक्ति के लिए लिखा पत्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हेमंत दादा आप पर भरोसा है  लेडी सुपरवाइजर परीक्षा में  सफल अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से की शीघ्र नियुक्ति के लिए लिखा पत्र
Latter

रांची, 08 जनवरी : झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 14/2023 के तहत आयोजित महिला पर्यवेक्षिका (लेडी सुपरवाइजर) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से नियुक्ति प्रक्रिया में हो रहे विलंब को दूर करने की गुहार लगाई है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा पास करने के बावजूद झारखण्ड उच्च न्यायालय में लंबित मामले के कारण उनकी नियुक्ति रुकी हुई है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक तनाव का सामना कर रहे हैं।

सफल अभ्यर्थियों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को संबोधित एक निवेदन पत्र में कहा है, “हममें से अधिकांश ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों से हैं। राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमें विश्वास है कि सरकार इस मामले में सकारात्मक हस्तक्षेप करेगी और कोर्ट में लंबित मामले के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।”अभ्यर्थी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। इस भर्ती से महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों में पर्यवेक्षण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, जो राज्य की महिला एवं बाल विकास योजनाओं को मजबूती प्रदान करेगी।

वैसे यह परीक्षा JSSC ने 2023 में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत ली गयी  थी। परीक्षा सितंबर 2024 में हुई, फाइनल आंसर की दिसंबर 2024 में जारी की गई और मेरिट लिस्ट भी घोषित हो चुकी है। हालांकि, 100% महिला आरक्षण की वैधता और अन्य प्रक्रियागत मुद्दों पर दायर याचिकाओं के कारण उच्च न्यायालय ने नियुक्ति प्रक्रिया पर स्टे लगा रखा है। नवंबर 2025 में कोर्ट ने स्टे को बरकरार रखा था और दिसंबर 2025 में भी संबंधित मामलों की सुनवाई हुई, लेकिन जनवरी 2026 तक कोई अंतिम निर्णय नहीं आया है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now