भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहला वनडे मैच शुरू, शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहला वनडे मैच शुरू, शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

Share
Link copied

वडोदरा : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की रोमांचक वनडे सीरीज का आगाज आज हो गया है। पहला मुकाबला बीसीए स्टेडियम (कोटंबी स्टेडियम), वडोदरा।में खेला जा रहा है, जो पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस मैदान का पहला वनडे मैच है। यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2026 का पहला अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल।ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गिल ने कहा कि ओस के कारण दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है, इसलिए वे पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी देने जा रहे हैं। भारत ने इस मैच में 6 गेंदबाजों।के साथ टीम उतारी है, जिसमें तीन स्पिनर (रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर) और तीन तेज गेंदबाज शामिल हैं।

भारत की प्लेइंग XI में रोहित शर्मा शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा,सीकुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI में डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), ज़करी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क (वनडे डेब्यू), काइल जैमिसन और आदित्य अशोक (वनडे डेब्यू) शामिल हैं।

यह सीरीज भारत के लिए 2026 में आने वाले बड़े इवेंट्स (जैसे T20 वर्ल्ड कप) की तैयारियों का हिस्सा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने युवा और नए चेहरों पर भरोसा जताया है। मैदान पर रोहित-कोहली की जोड़ी को देखने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है।

पिच रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए अच्छी दिख रही है, लेकिन बाद में स्पिनरों को मदद मिल सकती है। मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow