20260118 212746

बुढ़मू के छापर ग्राम में श्री सर्वेश्वरी समूह द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर: 79 ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच, दवा और कम्बल

राँची जिले के बुढ़मू प्रखण्ड अंतर्गत छापर ग्राम में श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची के द्वारा एक नेक पहल के तहत निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 79 रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मुफ्त परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शिविर की शुरुआत परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परमपूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी के चित्रों की विधिवत आरती एवं पूजन के साथ हुई।

शिविर में एलोपैथिक और होम्योपैथिक।दोनों चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन।की जाँच की व्यवस्था भी की गई थी। चिकित्सा सेवा में योगदान देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. एस. एन. सिन्हा, डॉ. शंकर रंजन, डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह, डॉ. रविन्द्र कुमार अम्बष्ट और डॉ. स्वीटी रानी शामिल रहे। वहीं जाँच टीम में सी.एच.सी. लापुंग से शहनवाज़ आलम, ललिता कुमारी, बसन्ती कुमारी, मनीष गोप एवं मनोज भगत ने उत्कृष्ट सेवा प्रदान की।

शिविर के दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कम्बल एवं वस्त्रों का भी वितरण किया गया, जिससे सर्दी के मौसम में उन्हें काफी राहत मिली। शिविर के सफल संचालन में धर्मेन्द्र कुमार सिंह, मुरसिंग लाल मांझी, महाबीर लोहरा, राज टुड्डू, रोहित राज, संजय सिंह, बंटी कुमारी एवं कुदरत अंसारी ने विशेष सहयोग दिया।

श्री सर्वेश्वरी समूह – शाखा राँची की टीम से राधेश्याम सिंह, आशुतोष कुमार, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, सुनील सिंह, राधा मोहन मिश्रा, प्रशान्त सिन्हा, अंजनी सिंह, सौरभ राज, दक्ष कुमार, बालदेव उराँव, सुधीर साहु, रौशन गोप, ऋषभ सिंह, पवन साहु सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की।

ऐसे सामाजिक कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुँचाने में श्री सर्वेश्वरी समूह लगातार प्रयासरत है।

Share via
Share via