हाथियों के झुड ने खेत में लहलहा रहे कई एकड़ फसल को नष्ट किया.

Share
Link copied

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

सिमडेगा/ठेठईटांगर : हाथियों के झुंड ने खेत में लहलहा रहे पके धान की फसल को नष्ट कर दिया। अब किसानों के सामनें भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मंगलवार देर रात्रि ठेठईटांगर प्रखंड के आंसनबेढ़ा खमहह्मनटोली में हाथीयो का झुंड लगभग 25 की संख्या में देखा गया। बालकरण लोहरा ने बताया कि खमह्मनटोली निवासी राजेन्द्र माझी, लगभग 1.50 एकड, धरमजीत माझी की लगभग 1 एकड़, फगनी देवी का 4 एकड में लगे धान फसल की फसल एंव खलीहान मे खेत से ला कर रखें धान को हाथियों के झुंड ने बर्बाद कर दिया।

फसल नष्ट किए जाने की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दिया गया और हाथियों को जल्द भगानें समेत फसल के मुआवजे की मांग की गई। गांव में हाथियों के झुंड के आ जाने से ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow