किसानों ने धान क्रय नही किये जाने के विरोध में एफसीआई गोदाम से लदे दो ट्रक को रोका.

किसानों ने धान क्रय नही किये जाने के विरोध में एफसीआई गोदाम से लदे दो ट्रक को रोका.

गढ़वा : गढ़वा में एफसीआई की मनमानी का असर अब दिखने लगा है किसान एफसीआई के खिलाफ गोलबंद हो रहे है। शनिवार को जिले के चिनियां में एफसीआई के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मनमानी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। चिनिया धान क्रय केंद्र के गोदाम से बाहर ले जाए जा रहे धान के दो ट्रक को किसानों ने रोक दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक क्रय केंद्र पर बाहर रखे हुए पुरे धान की खरीदारी नहीं कर ली जाती है तब तक यहां के गोदाम से धान को दूसरे शहर के गोदाम में बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसानों ने कहा कि एफसीआई के अधिकारी किसानों के साथ मनमानी कर रहे हैं। इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित धान क्रय केंद्र से एफसीआई के अधिकारियों के द्वारा गोदामों में रखे धान का उठाव कर रहे धान लदे ट्रक को किसानों ने रोक दिया तथा धान लदे दो ट्रक सारी रात मुख्यालय परिसर में ही खड़ी रही किसानों की यह मांग है कि पहले हम सभी किसानों की धान की खरीदारी हो इसके बाद ही गोदामों से धान का उठाव हो ।

गौरतलब है कि चिनिया प्रखंड मुख्यालय स्थित धान क्रय केंद्र में निबंधन 461 किसान का किया गया था जिसमें सभी किसानों की धान की खरीदारी के लिए मैसेज भी प्राप्त हुआ था लेकिन एफसीआई के कर्मचारियों के द्वारा सिर्फ 302 किसान का अभी तक धान की खरीद की गई बाकी बचे किसानों का धान अभी तक नहीं खरीदा गया है। बताते चलें कि इसी के विरोध में किसानों ने गोदाम में खरीदा हुआ धान एफसीआई द्वारा ले जाने पर बिक्री हेतु बचे हुए किसानों ने इसका विरोध करते हुए धान लोड किया हुआ ट्रक को किसानों ने रोक कर रखे रहा , किसानों ने यह मांग किया कि सबसे पहले बचे हुए किसानों का धान की खरीदारी हो जाए इसके बाद ही गोदाम से हम लोग धान का उठाव होने देंगे।

गढ़वा, वी के पांडे

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now