bindal-mall-firing-case-four-accused

बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, चारों आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

Share
Link copied
bindal-mall-firing-case-four-accused
bindal-mall-firing-case-four-accused

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित टोल प्लाजा के पास पकड़ा।

  1. Advertisment
    Advertisment

जानकारी के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी दो गाड़ियों से जमशेदपुर से फरार हुए थे। रास्ते में एक वाहन खराब हो गया, जिसके बाद चारों आरोपी एक ही गाड़ी में सवार होकर आगे बढ़ रहे थे। पुलिस ने पीछा करते हुए रायपुर के पास उन्हें दबोच लिया।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि 26 सितंबर की दोपहर बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पुलिस के अनुसार, इस दौरान करीब 11 राउंड गोलियां चलाई गई थीं। घटना में डोम्निक सैमसन, दिलशाद, रिजवान और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया था।

Advertisment
Advertisment

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की थी। मामले की जांच के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) भी गठित की गई थी।

RKDF
advertisement

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद अब चारों आरोपियों की गिरफ्तारी से मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की वजह, हथियार और वारदात के पीछे शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।