रांची के पूर्व क्रिकेटर और मल्टी-टैलेंटेड अधिकारी राजेश कुमार बने सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी)

रांची के पूर्व क्रिकेटर और मल्टी-टैलेंटेड अधिकारी राजेश कुमार बने सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी)

Share
Link copied

रांची के बर्दवान कंपाउंड निवासी और पूर्व क्रिकेटर राजेश कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) के पद पर प्रमोशन मिला है। वर्तमान में वे जम्मू में पदस्थापित हैं और देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राजेश कुमार ने न केवल खेल के मैदान पर बल्कि सुरक्षा बलों में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वे एक समय अच्छे क्रिकेटर रहे हैं और गोल्फ में होल-इन-वन जैसी दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। गोल्फ कोर्स पर कई बार ईगल भी मारा है। साथ ही वे टेनिस के भी अच्छे खिलाड़ी हैं और सीआरपीएफ की स्पोर्ट्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

उनकी सेवा का सफर और भी खास है। उन्होंने विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में 10 वर्षों तक सेवा दी, जहां उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री को देश-विदेश में सुरक्षा प्रदान की। उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले हैं, जिनमें पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस, प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस, आंतरिक सुरक्षा मेडल और कठिन सेवा मेडल शामिल है।

राजेश कुमार का खेल और सेवा दोनों क्षेत्रों में योगदान रांची और झारखंड के लिए गर्व की बात है। उनकी पत्नी नलिनी प्रभा एक प्रतिभाशाली सितार वादिका और क्लासिकल सिंगर हैं, जो संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow