सैकड़ों लोगों के बीच रांची जिला युवा छठ पूजा समिति ने किया पूजा सामग्री का वितरण.
Team Drishti.
रांची : आज किशोरगंज रोड नं. 02 स्थित एल पी पब्लिक स्कुल प्रांगण में रांची जिला युवा छठ पुजा समिति ने पूजा सामग्रियों का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष सुरजभान ने अपने सभी सहयोगियों के साथ करीब 150 परिवारों के बीच छठ पुजा की सामग्रियों का वितरण किया। समिति ने लाॅकडाउन में आर्थिक रुप से स्थिति बिगड़ चुके लोगों को मदद इस प्रकार करना चाहा कि उन्हें उस सहयोग द्वारा फायदा पहुंच सके। अतः सायं अर्ध्य से पूर्व हीं समिति ने सभी परिवारों को सामग्रियां उपलब्ध कराई। समिति ने इस छठ पुजा में कई कार्य किये हैं जिनमें एक प्रमुखता से चलाया गया हस्ताक्षर अभियान रहा। इसके द्वारा सरकार पर दबाव बनाकर उसे अपने मापदण्डों में बदलाव कराया जाना प्रमुख रहा।
मौके पर एल पी पब्लिक स्कूल के सचिव जितेंद्र पाठक, समिति के मुख्य संरक्षक विक्रम सिंह सोनु,संरक्षक सुमित सिंह, शशांक राज, निशांत यादव आदि उपस्थित हुये। फलादि का वितरण सुचिता सिंह के सहयोग द्वारा संभव हुआ। इसके अलावा सभी ने अपना अपना सहयोग प्रेषित किया। समिति की ओर से अध्यक्ष सुरजभान के अलावा उपाध्यक्ष अविनाश गिरी, मुख्य सलाहकार रजनीश पांडे, महासचिव अभय कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, उत्तम सोनी, मंटू मेहता, वैभव प्रताप सिंह, रोशन सिंह, रवि, मानिक, उज्जवल कुमार, अतुल पांडे , सौरभ, ने मंच संचालन किया।















