सोना-चांदी में भयंकर क्रैश! सोना 4000 रुपये टूटा, चांदी 5.58% धड़ाम – अब खरीदने का सुनहरा मौका?
नई दिल्ली : कीमती धातुओं के बाजार में मंगलवार रात से ही तूफान मचा हुआ है! अचानक सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव करीब 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम टूट गया, जबकि चांदी में 5.58 फीसदी की जोरदार गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर अप्रैल 2026 वायदा अनुबंध में सोना 3,796 रुपये (लगभग 2.45%) की गिरावट के साथ 1,50,964 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी 13,378 रुपये (5.58%) लुढ़ककर 2,26,513 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह गिरावट रात 8:30 बजे के आसपास सबसे तेज देखी गई, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों में हलचल मच गई।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि हाल की गिरावट से सोना-चांदी पिछले हाई से काफी सस्ते हो गए हैं। सोना अपने पीक से 38,000 रुपये तक और चांदी 1.80 लाख रुपये प्रति किलो तक सस्ती मिल रही है। कई निवेशक इसे लॉन्ग-टर्म खरीद का मौका मान रहे हैं, लेकिन कुछ का मानना है कि गिरावट अभी और जारी रह सकती है।
अगर आप ज्वेलरी या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो लोकल सर्राफा बाजार में आज के रेट चेक जरूर करें – शहरों के हिसाब से थोड़ा अंतर रहता है।

















