20260219 090417

भारत मंडपम में ग्लोबल AI समिट की शुरुआत: PM मोदी की स्पीच से दुनिया को भारत की AI विजन मिलेगा नया दिशा-निर्देश

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के भव्य भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। सुबह करीब 9:40 बजे शुरू होने वाले ओपनिंग सेरेमनी में PM मोदी लगभग 10:25 बजे मुख्य भाषण देंगे, जिसमें वे AI के मानव-केंद्रित उपयोग, भारत की AI रणनीति और वैश्विक सहयोग पर अपनी दूरदर्शिता रखेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस समिट में 20 से अधिक देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल हो रहे हैं, जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, नीदरलैंड्स के PM Dick Schoof जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। साथ ही UN महासचिव Antonio Guterres, Google CEO Sundar Pichai, OpenAI के Sam Altman, Microsoft के Brad Smith, Bill Gates और Mukesh Ambani जैसे टॉप टेक लीडर्स भी मौजूद रहेंगे। कुल 500 से ज्यादा AI विशेषज्ञ, नीति निर्माता, उद्योगपति और इनोवेटर्स इस दो-दिवसीय (मुख्य रूप से 19-20 फरवरी) समिट में भाग ले रहे हैं।

समिट का थीम “Shaping AI For Humanity, Inclusive Growth & a Sustainable Future” है, जो People, Planet और Progress पर आधारित है। यह ग्लोबल साउथ में आयोजित पहला बड़ा AI समिट है, जो AI को कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में बदलाव लाने के लिए इस्तेमाल करने पर केंद्रित है।

PM मोदी ने पहले ही कहा है कि भारत AI को “Welfare for all, happiness for all” के सिद्धांत पर आगे बढ़ाना चाहता है। आज के भाषण में वे भारत की IndiaAI Mission, जिम्मेदार AI डेवलपमेंट और ग्लोबल कोऑपरेशन पर फोकस करेंगे। समिट के साथ ही India AI Impact Expo 2026 भी चल रहा है, जहां देशों के पवेलियन और इनोवेटिव AI सॉल्यूशंस प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

Share via
Share via