भारत की शुरुआत खराब: इशान और तिलक शून्य पर आउट, अफ्रीका ने दिया 188 रन का दिया लक्ष्य

भारत की शुरुआत खराब: इशान और तिलक शून्य पर आउट, अफ्रीका ने दिया 188 रन का दिया लक्ष्य

Share
Link copied

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ICC Men’s T20 World Cup 2026 के Super 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत के सामने 188 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर।187 रन बनाए।

डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ 35 गेंदों पर 63 रन (7 चौके, 3 छक्के) ठोके और मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रनों की उपयोगी पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने अंत में धमाकेदार अंदाज में 24 गेंदों पर नाबाद 44 रन (1 चौका, 3 छक्के) बनाकर स्कोर को सम्मानजनक स्तर पर पहुंचाया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट अपने नाम किए। बुमराह ने डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी की, लेकिन स्टब्स ने आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या पर हमला बोलकर स्कोर बढ़ाया।

जवाब में भारत की पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 5 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए। ईशान किशन 0 रन बनाकर आउट हो गए वहीं तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन पर चलते बने।

फिलहाल क्रीज पर अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव मौजूद हैं। भारत को अब 183 रनों की जरूरत है और मैच में रोमांच बरकरार है। क्या सूर्या और अभिषेक भारत को मजबूत वापसी दिला पाएंगे?

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow