धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 में  मतदान प्रभावित करने का आरोप , पुलिस ने संभाला मोर्चा ...देखे वीडियो 

धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 में  मतदान प्रभावित करने का आरोप , पुलिस ने संभाला मोर्चा …देखे वीडियो 

Share
Link copied

धनबाद नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 में  मतदान प्रभावित करने का आरोप , पुलिस ने संभाला मोर्चा …देखे वीडियो 

 

वार्ड 22 सुसनीलेवा नगर में JMM कैडर पर मतदान प्रभावित करने का लगा आरोप

वार्ड नंबर 22 के सुसनीलेवा नगर क्षेत्र में नगर निगम चुनाव के दौरान तनाव की स्थिति बनी, जहां राज आनंद नामक युवक पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगा। स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि वह मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहा था, जिससे बूथ पर हलचल मच गई। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति संभाल ली और जांच शुरू कर दी।

छिटपुट घटनाएं

वार्ड 27 में पार्षद प्रत्याशी पुष्पा देवी और पिंकी उर्मिला देवी के समर्थकों के बीच झड़प हुई, पुलिस ने लाठीचार्ज कर नियंत्रित किया।

धनबाद के नगर निगम चुनाव 23 फरवरी 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक हो रहे हैं, जहां छिटपुट घटनाओं के बावजूद ज्यादातर बूथों पर शांति बनी हुई है।

धनबाद में कुल वार्ड और बूथ

धनबाद नगर निगम में कुल 55 वार्ड हैं, जिनमें 974 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें 158 सामान्य, 647 संवेदनशील और 169 अतिसंवेदनशील बूथ शामिल हैं। चिरकुंडा नगर परिषद के 21 वार्डों में अतिरिक्त 42 बूथ हैं, कुल मिलाकर 1016 बूथों पर 8,97,936 मतदाता (4,71,279 पुरुष, 4,26,624 महिला, 33 थर्ड जेंडर) वोट डाल रहे।

हीरापुर पुलिस लाइन और हरि मंदिर जैसे क्षेत्रों में मतदान सुचारू चला।
कुल मिलाकर बूथ लूट या बड़े हंगामे की आशंका के बावजूद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा लगाई, जिसमें 6000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। 27 फरवरी को मतगणना होना है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow