नागपुर: SBL एनर्जी फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 17 की मौत, 18 घायल – मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका
नागपुर जिले के कटोल तहसील में स्थित SBL Energy Limited कंपनी में रविवार सुबह एक भयानक धमाका हुआ है। यह कंपनी खनन और औद्योगिक उपयोग के लिए गनपाउडर, डेटोनेटर तथा अन्य विस्फोटक सामग्री का निर्माण करती है। हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धमाका कंपनी के डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई और इमारत का कुछ हिस्सा धराशायी हो गया। घटना राउलगांव (Raulgaon) गांव के पास हुई, जो नागपुर शहर से करीब 45-50 किलोमीटर दूर है।
घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है। NDRF (National Disaster Response Force) और स्थानीय राहत टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया है। मलबे में कुछ और लोग दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मौतों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
धमाकों के कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट्स में विस्फोटक सामग्री के हैंडलिंग में चूक की आशंका जताई जा रही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस हादसे को बेहद दुखद बताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

















