पुलिस टीम पर हमला, पथराव और आगजनी; पहचान कराने गया युवक लापता
बोकारो : Bokaro Steel City के पत्थरकट्टा चौक इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया और मौके पर खड़ी एक कार में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस एक मामले में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पत्थरकट्टा चौक पहुंची थी। इस दौरान पुलिस के साथ एक युवक कुणाल सिंह भी गया था, जो आरोपियों की पहचान कराने में पुलिस की मदद कर रहा था। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस टीम का विरोध करते हुए अचानक हमला बोल दिया।।हमलावरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान उपद्रवियों ने वहां खड़ी एक कार को आग के हवाले कर दिया।
हंगामे के बीच पुलिस के साथ गया युवक कुणाल सिंह अचानक लापता हो गया। उसके गायब होने से पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। वहीं, पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

















