LPG किल्लत पर प्रशासन सख्त: SDO प्रभात रंजन ज्ञानी ने गैस गोदाम का किया निरीक्षण

LPG किल्लत पर प्रशासन सख्त: SDO प्रभात रंजन ज्ञानी ने गैस गोदाम का किया निरीक्षण

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) प्रभात रंजन ज्ञानी ने शहर के डिप्टी टोली स्थित गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध गैस सिलेंडरों की स्थिति, भंडारण और वितरण व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।

एसडीओ ने गोदाम संचालक से गैस आपूर्ति, भंडारण और वितरण की पूरी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैस सिलेंडरों का वितरण निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि गैस की आपूर्ति और वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने गोदाम संचालक को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और वितरण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में एलपीजी गैस की किल्लत की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी को लेकर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गैस गोदाम का निरीक्षण किया। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि गैस वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता या समस्या की जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।