रांची नगर निगम में सियासी हलचल तेज, वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार डिप्टी मेयर पद की रेस में सबसे आगे!
रांची नगर निगम में सियासी हलचल तेज, वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार डिप्टी मेयर पद की रेस में सबसे आगे!

रांची : रांची नगर निगम में उप महापौर (डिप्टी मेयर) पद के लिए सियासी सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड 31 से हाल ही में निर्वाचित पार्षद नीरज कुमार इस दौड़ में सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं। खास बात यह है कि उन्हें बीजेपी का मजबूत समर्थन मिलने की जोरदार चर्चाएं चल रही हैं, जिससे उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है।
हालांकि अभी तक किसी भी राजनीतिक दल या आधिकारिक स्तर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सियासी गलियारों में यह खबर तेजी से फैल रही है। नगर निगम के हालिया चुनावों में नीरज कुमार ने वार्ड 31 से शानदार जीत दर्ज की थी, जहां उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से मात दी थी। उनकी लोकप्रियता और पार्टी लाइन से जुड़ाव उन्हें डिप्टी मेयर पद के लिए मजबूत उम्मीदवार बनाता है।
सूत्रों के मुताबिक रांची नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव जल्द होने की संभावना, जहां संख्या बल और गठजोड़ निर्णायक भूमिका निभाएंगे। क्या नीरज कुमार इस रेस को फिनिश लाइन तक ले जा पाएंगे? सियासी हलचल पर सभी की नजर टिकी हुई है।

















