20260319 194126

देश में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ जमशेदपुर जिला कांग्रेस ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर : देशव्यापी एलपीजी संकट के बीच जमशेदपुर जिला कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के समक्ष आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर और गैस चूल्हे लेकर सरकार विरोधी नारे लगाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और विदेश नीति की विफलता के कारण देश में रसोई गैस की भारी कमी हो गई है। आम जनता को सिलेंडर भरवाने में परेशानी हो रही है, जबकि कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है।

परविंदर सिंह ने कहा, “भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज देश में एलपीजी की किल्लत पैदा हो गई है, जिसका सीधा असर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। सरकार कालाबाजारी पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। लाखों घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है, जबकि काले बाजार में सिलेंडर हजारों रुपये में बिक रहे हैं।” प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत एलपीजी की आपूर्ति बढ़ाए, कीमतों में कमी करे और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

बता दें कि मार्च 2026 में पश्चिम एशिया (ईरान-इजराइल संघर्ष) के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से भारत में एलपीजी आयात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी आयातक है और इसकी 90% से ज्यादा जरूरत मध्य पूर्व से पूरी होती है। सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए औद्योगिक आपूर्ति कम की है, लेकिन फिर भी पैनिक बुकिंग और कालाबाजारी की शिकायतें बढ़ रही हैं।

Share via
Share via