झारखंड सर्किल में ऑल इंडिया पोस्टल एससी/एसटी एम्प्लॉयी वेलफेयर एसोसिएशन का ऐतिहासिक प्रथम सम्मेलन सम्पन्न, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ चयन
रांची : रांची में ऑल इंडिया पोस्टल एससी/एसटी एंप्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन, झारखंड सर्किल के प्रथम सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नवनिर्वाचित सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ डाक अधीक्षक विनोद कुमार पंडित और डाक निरीक्षक दीपक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी महेश महतो तथा बिहार सर्कल सेक्रेटरी राकेश कुमार ने भी सम्मेलन में शिरकत की और अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
सम्मेलन में मुख्य रूप से एसोसिएशन के उद्देश्यों को मजबूत करने, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों एवं सिद्धांतों को डाक विभाग के प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाने तथा आपसी एकजुटता को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर झारखंड सर्किल के प्रमुख पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नए निर्वाचित पदाधिकारियों में सर्कल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, सर्कल सेक्रेटरी ओम प्रकाश चौधरी और ट्रेजरर सत्यवीर सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से संजय टूटी, विनय राम, देवनारायण रविदास, संदीप तिग्गा, सोनम कुमारी, श्वेता कश्यप, नीलू मुंडा, अजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, उषा मुंडा आदि शामिल थे।

















