मिस्ट्री गर्ल जेसिका फोस्टर: 4 महीने में बनी सोशल मीडिया स्टार, फिर अचानक गायब!
अमेरिका में ‘जेसिका फोस्टर’ नाम की एक कथित महिला सैनिक इन दिनों रहस्य का विषय बन गई है। महज चार महीने के अंदर उसने सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए और ‘MAGA’ (Make America Great Again) समर्थकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जेसिका की पहचान एक देशभक्त अमेरिकी सैनिक के रूप में पेश की गई। उसके अकाउंट पर सैन्य वर्दी में तस्वीरें, देशभक्ति से जुड़े पोस्ट और राजनीतिक विचार साझा किए जाते थे, जिससे वह खासतौर पर Donald Trump समर्थकों के बीच काफी चर्चित हो गई।
जेसिका फोस्टर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वह Donald Trump और Vladimir Putin जैसे बड़े नेताओं के साथ नजर आई। इन तस्वीरों ने उसकी पहचान को और भी चर्चा में ला दिया। हालांकि, बाद में इन तस्वीरों की सत्यता पर सवाल उठने लगे। कई विशेषज्ञों का मानना है कि ये तस्वीरें एडिटेड या AI-जनरेटेड हो सकती हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि इतनी तेजी से लोकप्रिय होने के बाद जेसिका फोस्टर अचानक सोशल मीडिया से गायब हो गई। उसके सभी अकाउंट या तो डिलीट हो गए या निष्क्रिय हो गए हैं।।इस घटना के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, क्या जेसिका फोस्टर असली थी या कोई फर्जी पहचान? क्या यह किसी बड़े प्रोपेगेंडा या डिजिटल अभियान का हिस्सा था?।या फिर AI के जरिए बनाई गई कोई वर्चुअल पर्सनालिटी?
विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के समय में AI टेक्नोलॉजी के जरिए बेहद असली दिखने वाले फर्जी प्रोफाइल बनाए जा रहे हैं। जेसिका फोस्टर का मामला भी उसी दिशा में इशारा करता है। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज, डीपफेक और डिजिटल मैनिपुलेशन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
जेसिका फोस्टर की असली पहचान अभी भी रहस्य बनी हुई है। उसकी अचानक गायबगी ने इस पूरे मामले को और भी संदिग्ध बना दिया है। अब बड़ा सवाल यह है, क्या यह एक व्यक्ति की कहानी है या फिर डिजिटल दुनिया का एक नया भ्रम?
















