अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 5 अवैध सुरंगों को JCB से बंद किया, माफियाओं में हड़कंप
दुमका : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर वन क्षेत्र में जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर और थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा के नेतृत्व में वन विभाग और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने JCB मशीनों की मदद से कुल 5 अवैध कोयला सुरंगों (3 चालू और 2 बंद) को मिट्टी डालकर पूरी तरह से बंद कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त के सख्त निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन की इस सक्रियता से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

















