रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमन्त सोरेन, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम हेमन्त सोरेन, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

Share
Link copied

रांची : सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 27 मार्च को आयोजित होने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक है, जिसे सभी को मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों और आयोजन समितियों से अपील की कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके और पूरा आयोजन शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न हो।

बैठक में विभिन्न रामनवमी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें महावीर मंडल महानगर समिति, केंद्रीय समिति, रामनवमी श्रृंगार समिति, तपोवन मंदिर निवारणपुर समिति और डोरंडा महावीर मंडल समिति के प्रतिनिधि शामिल थे। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ को और एसएसपी राकेश रंजन भी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।