HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, उपायुक्त कंचन सिंह ने बच्चियों को दिलाया टीका

HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत, उपायुक्त कंचन सिंह ने बच्चियों को दिलाया टीका

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा : सिमडेगा जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सदर अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच (MCH) भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं उपस्थित रहकर तीन बच्चियों को HPV संक्रमण से बचाव हेतु टीका दिलवाया और उन्हें टीकाकरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। उन्होंने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि HPV टीका पूरी तरह सुरक्षित है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी माध्यम है।

उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और बिना किसी डर या भ्रम के टीका लगवाएं। उन्होंने बच्चियों को भी समझाया कि टीकाकरण से घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह उनके सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

टीकाकरण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चियों को कुछ समय के लिए वेटिंग एरिया में रखा गया, जहां स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा उनकी निगरानी की गई। इस दौरान उन्हें हल्का नाश्ता और पेय पदार्थ भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रही। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, सिविल सर्जन डॉ. सुन्दर मोहन सामाद, अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य सहित अन्य अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।