होर्मुज पर ईरान का बड़ा दांव! अब हर जहाज को रियाल में चुकाना पड़ेगा टोल, अमेरिका-इजराइल पर बैन
तेहरान : ईरान की संसद (मजलिस) की सुरक्षा समिति ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना को औपचारिक मंजूरी दे दी है। ईरानी सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, इस योजना के तहत विश्व के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टोल (टैक्स) वसूला जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य ने बताया कि योजना को हरी झंडी मिल गई है। इसमें कई अहम प्रावधान शामिल हैं, जिनमें जलडमरूमध्य की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना, जहाजों की नौवहन सुरक्षा सुनिश्चित करना, पर्यावरण संरक्षण और वित्तीय लेन-देन के नए नियम बनाना शामिल है। वहीं अमेरिका और इजराइल से जुड़े जहाजों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया गया है।
खास बात यह है कि सभी जहाजों को टैक्स का भुगतान ईरान की स्थानीय मुद्रा रियाल में ही करना होगा। यह योजना ऐसे समय में आई है जब मध्य पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट पहले ही प्रभावित है। दुनिया का लगभग एक-पांचवां तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान इसे अपनी संप्रभुता का मुद्दा बताते हुए कह रहा है कि अब ‘फ्री ट्रांजिट’ का दौर खत्म हो गया है।

















