बीसीसीएल एरिया-3 में बड़ा हादसा: जमीन धंसने से तीन घर जमींदोज, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बीसीसीएल एरिया-3 में बड़ा हादसा: जमीन धंसने से तीन घर जमींदोज, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Share
Link copied

धनबाद : बीसीसीएल के गोविंदपुर एरिया-3 अंतर्गत टांडाबाड़ी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां अचानक जमीन धंसने से तीन घर पूरी तरह जमींदोज हो गए। इस भयावह घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे के बाद अचानक जमीन धंसने लगी और देखते ही देखते तीन घर धरती में समा गए। हादसे में 50 वर्षीय मोनू उरांव, उनकी पत्नी 45 वर्षीय सरिता देवी और बेटी 16 वर्षीय गीता कुमारी मलबे में दब गए। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात उनके शव बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मोनू उरांव, गणेश रजवार और बैसाखी देवी के घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू और बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य रात 2 बजे तक लगातार जारी रहा।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुस्साए ग्रामीणों ने सोनारडीह ओपी का घेराव किया और राजगंज–महुदा फोरलेन सड़क को जाम कर दिया लोगों का आरोप है कि बीसीसीएल और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के आधे दर्जन से अधिक घरों में दरारें आ गई हैं, जिससे लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। पूरे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड थानों में CCTV टेंडर में बड़े घोटाले का आरोप नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ: बिहार की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत गुमला जिले के घाघरा अंचल कार्यालय परिसर , जहां भगवान बिरसा का स्टेचू का रख रखाव नही, मूर्ति दरक रही है । अधिकारी ध्यान नही दे रहे । धरती आबा का अपमान ये। Thalapathy Vijay Takes Oath as Tamil Nadu Chief Minister; 9 MLAs Also Become Ministers Tamil Nadu CM Vijay announces: 200 units of free electricity to be provided; women to be ensured safety, and the youth to be protected from the clutches of drugs.