बलकुदरा खदान में सुरक्षित उत्पादन का लक्ष्य हासिल, कर्मचारियों में खुशी की लहर

बलकुदरा खदान में सुरक्षित उत्पादन का लक्ष्य हासिल, कर्मचारियों में खुशी की लहर

Share
Link copied

राहुल सिंह 

रामगढ़ : सीसीएल के अंतर्गत संचालित बलकुदरा खदान परियोजना में कड़ी मेहनत और सामूहिक प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। परियोजना ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सुरक्षित तरीके से कोयला उत्पादन कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता से पूरे खदान परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है।

परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी ने इस उपलब्धि का श्रेय अधिकारियों, माइनिंग स्टाफ, कर्मचारियों, श्रमिक नेताओं एवं विस्थापितों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के बीच बेहतर तालमेल, समर्पण और निरंतर प्रयास के कारण ही यह संभव हो पाया है। साथ ही उन्होंने PSME कंपनी और कोल ट्रांसपोर्ट से जुड़े कर्मियों के योगदान की भी सराहना की।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में परियोजना परिसर में कर्मचारियों के बीच मिठाई वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह सुरक्षित एवं बेहतर उत्पादन जारी रखने का संकल्प लिया।

मौके पर पंकज कुमार सिंह, अविनाश चंद्र, रिशु कुमार, राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार, शशि भूषण सिंह, पप्पू सिंह, भोला खरवार, अजीत कुमार, मनोज कुमार सिंह, बाबूलाल सतनामी, बिंदु बेदिया, प्रदीप राम, शनिचर मुंडा एवं बुधनी देवी समेत कई कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।